खेल जगत | एथलेटिक्स | मैराथन |
  1. Home  / Uncategorized  / 
  2. खेल जगत | एथलेटिक्स | मैराथन |
खेल
खेल जगत | एथलेटिक्स | मैराथन |
खेल
खेल

नमस्कार दोस्तों हमारी आज के post का शीर्षक है खेल जगत | एथलेटिक्स | मैराथन | उम्मीद करतें हैं की यह आपकों अवश्य पसंद आयेगी | धन्यवाद |

क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21

भारत ने 19 जनवरी, 2021 को गाबा (ब्रिस्बेन) में चौथे और अन्तिम क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा

बरकरार रखा। भारत ने 328 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और चार मैचों की श्रृंखला को 2-1 से जीत लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला के विजेता को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

भारत – ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज 2020

भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीन 120 इण्टरनेशनल मैचों की श्रृंखला खेली गई। इसे भारत ने 2-1 से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा और अन्तिम मैच 12 रन से जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब हार्दिक पाण्डया को मिला।

भारत – ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2020

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2 दिसम्बर, 2020 को 2-1 से जीत लिया। भारत ने वर्ष के अपने आखिरी वनडे मैच में 50 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 493 ओवर में 290) न पर रोक लिया।

इंग्लैण्ड-दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज 2020

विश्व के नम्बर-1 बल्लेबाज डेविड मलान की नाबाद 99 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत इंग्लैण्ड ने दक्षिण अफ्रीका को 2 दिसम्बर, 2020 को एकतरफा अन्दाज में तीसरे T20 मुकाबले में 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

वुमेन्स T20 चैलेन्ज 2020

शारजाह (UAE) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 4-9 नवम्बर, 2020 तक वुमेन्स 120 चैलेन्ज 2020 महिला क्रिकेट टूर्नामेण्ट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स (118/8 ने सुपरनोवाज (102/7) को 16 रन से हराकर खिताब जीत लिया।

इण्डियन प्रीमियर लीग 2020

दुबई इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवम्बर, 2020 को आयोजित इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के फाइनल में मुम्बई इण्डियन्स (M) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को विकेट से हराकर अपना पाँचयाँ PL खिताब जीता इस जीत के साथ मुम्बई इण्डियन्स लगातार दो बार IPL ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई।

एथलेटिक्स

ढाका मैराथन 2021

बांग्लादेश के ढाका में 10 जनवरी को आयोजित ढाका मैराथन 2021 भारत के डोलना पौधा स्थान हासिल किया। इस मैराथन मोरक्कों के हिदम लखोई पुरुषों की एलीट श्रेणी स्थान प्राप्त किया, जबकि केन्या की एन्ला जिम असान्दे ने उसी श्रेणी में महिला वर्ग जीत हासिल की।

शूटिंग

अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन चैम्पियनशिप 2021

जूनियर एशियन चैम्पियन यश वर्धन ने 13 दिसंबर 2020 को 6वीं अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप में 10 मी एयर राइफल स्पर्धा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया ओलम्पिक कोटा विजेता मार्टिन स्टेम्पफल रजत पदक जीता।

मुक्केबाजी

कोलों विश्वकप 2020

कोलोन (जर्मनी) में 17-19 दिसंबर, 2020 के मध्य आयोजित कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2020 में भारतीय मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित नौ पदक हासिल किये |

अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीषा मौन किया (57 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते | साक्षी चौधरी (57 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा) ने रजत पदक प्राप्त किया | सोनिया लाठेर (57 किग्रा) पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते |

टेबल टेनिस

ITTF महिला विश्वकप 2020

चीन के वहाई में 8-10 नवम्बर, 2020 तक ITTF महिला टेबल टेनिस विश्वकप का 24वाँ संस्करण आयोजित किया गया। विश्व की नवम्बर-1 महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी चेन मेग अपनी हमवतन सन यिन्गाशा को हराकर अपना पहला महिला टेबल टेनिस विश्व कप खिताब जीत लिया।

टेनिस

ATP फाइनल्स 2020

लन्दन (युनाइटेड किंगडम) स्थिती O2 एरिना में 15-22 नवम्बर 2020 तक ATP फाइनल्स 2020 पुरुष टेनिस टूर्नामेण्ट खेला गया।

पुरुष एकल फाइनल में डेनियल मेदवेदेव (रूस) ने डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया) को हराकर जीत लिया।

पेरिस मास्टर्स 2020

रूस के डेनील मेदवेदेव ने 8 नवम्बर, 2020 को एलेक्जेण्डर ज्वेरेव (जर्मनी) को हराकर पहली बार पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेण्ट जीत लिया। यह मेदवेदेव के करियर का कुल आठवाँ खिताब तथा तीसरा मास्टर्स खिताब है।

बैडमिण्टन

थाईलैण्ड ओपन 2021

बैडमिण्टन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने 12-17 जनवरी, 2021 के मध्य योनेक्स थाईलैण्ड ओपन सुपर 1000 आयोजन किया।

हॉकी

नेशनल आइस चैम्पियनशिप 2021

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (IHAJ) ने जम्मू-कश्मीर में स्थित गुलमर्ग आइस रिक में 16-22 जनवरी, 2021 तक नेशनल आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने टीम लद्दाख को 5-1 से हराकर 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2021 की ट्रॉफी जीत ली। लद्दाख को भारत में आइस हॉकी की राजधानी माना जाता है जहाँ स्थानीय पुरुष और महिलाएँ बड़े उत्साह के साथ इस खेल को खेलते हैं।

फॉर्मूला वन

आबू धाबी ग्रां प्री 2020

मैक्स वर्सटैपन (रेड बुल नीदरलैण्ड्स) मे 13 दिसम्बर, 2020 को आबू धाबी IAE) में स्थित यास मरीना सर्किट में आयोजित आबू धाबी या श्री फॉर्मूला वन मोटर रेस जीत ली। यह उसकी सत्र 2020 की दूसरी तथा करियर की कुल 10वीं जीत है।

साखिर ग्रां प्री 2020

सर्जियो पेरेज (मैक्सिको रेसिंग प्वॉइण्ट-BWT मर्सिडीज) ने 6 दिसम्बर, 2020 को साखिर (बहरीन) में स्थित बहरीन इण्टरनेशनल सर्किट में आयोजित साखिरा प्री फॉर्मूला वन मोटर रेस 2020 जीत ली। एस्टेबन ऑफ़ोन (रेनॉल्ड-फ्रांस) ने दूसरा स्थान तथा व लान्स स्ट्रोक (रेसिंग प्वॉइण्ट-UWT] मर्सिडीज कनाडा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आपको हमारी यह post कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं |

यह भी जाने

ITTF महिला विश्वकप 2020 क्या है ?

चीन के वहाई में 8-10 नवम्बर, 2020 तक ITTF महिला टेबल टेनिस विश्वकप का 24वाँ संस्करण आयोजित किया गया। विश्व की नवम्बर-1 महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी चेन मेग अपनी हमवतन सन यिन्गाशा को हराकर अपना पहला महिला टेबल टेनिस विश्व कप खिताब जीत लिया।

ऑनलाइन चैम्पियनशिप 2021

जूनियर एशियन चैम्पियन यश वर्धन ने 13 दिसंबर 2020 को 6वीं अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप में 10 मी एयर राइफल स्पर्धा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया ओलम्पिक कोटा विजेता मार्टिन स्टेम्पफल रजत पदक जीता

भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज 2020

भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीन 120 इण्टरनेशनल मैचों की श्रृंखला खेली गई। इसे भारत ने 2-1 से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा और अन्तिम मैच 12 रन से जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब हार्दिक पाण्डया को मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *